Press "Enter" to skip to content

बिना अनुमति प्रचार कर रहे पांच वाहनाें पर कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। पंचायत निर्वाचन में प्रत्याशियों को नियमों की अव्हेलना करना मंहगा पड़ गया है। बिना अनुमति के प्रचार कर रहे पांच वाहनों को निर्वाचन अधिकारी ज्योति लाक्षाकार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। रिटर्निंग अधिकारी ज्योति लाक्षाकार ने सभी प्रत्याशियों से कहा निर्वाचन में आयोग द्वारा जारी आचार संहिता का पालन करना आवश्यक होगा।

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी ज्योति लाक्षाकार और पुलिस अधिकारी द्वारा आज क्षेत्र में संयुक्त भ्रमण किया गया। इसमें प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा बिना अनुमति माइक लगाकर प्रचार किया जा रहा था। इनके खिलाफ कोलाहल अधिनियम और निर्वाचन आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की गई है, साथ ही प्रत्याशियों को चेतावनी भी दी गई है।

इन वाहनों पर की गई कार्रवाई
प्रशासन और पुलिस के संयुक्त भ्रमण में इन वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें वाहन क्रमांक एमपी 04 सीक्यू 4558 प्रत्याशी जनपद सदस्य वार्ड 24 वर्षा लोधी, यूपी 93 टी 8774 आपे नीला प्रत्याशी अर्चना श्रीवास्तव सरपंच पद एमपी 33 एल 2903 प्रत्याशी आजाद कुमारी चौहान सरपंच पद, यूपी 93 सीटी 3302 प्रत्याशी हुकुम सिंह परिहार जनपद सदस्य वार्ड 5, यूपी 93 टी 8774 चालक श्यामलाल जाटव सरपंच पद प्रत्याशी इमरती देवी मनपुरा का प्रचार करता हुआ पाया गया।

सभी वाहनों को पुलिस थाना भौंती परिसर में रखा गया है। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार इन पर न्यायालय द्वारा विधि सम्मत निर्णय किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!