Press "Enter" to skip to content

घर के आगे से बाइक निकालने पर युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भयावन में घर के आगे से बाइक निकालने पर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो फिर राजीनामा के लिए धमकाया और कहा कि राजीनामा नहीं किया तो जान से मार देंगे। मामले को लेकर युवक ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

फरियादी राजेश पुत्र आशाराम विश्वर्मा 23 वर्ष निवासी भयावन ने बताया कि बीते दो हफ्ते पहले रात 9 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था तभी मोहल्ले में रहने वाला जयकुमार विश्वकर्मा, बालकिशन विश्वकर्मा एवं जहारसिंह विश्वकर्मा आए और कहने लगे कि तुने बाइक से टक्कर क्यों मारी और बोला कि तू मोहल्ले में बहुत दादागिरी करता है और गाली—गलौंज करने लगे। जिस पर मैंने गाली देने से मना किया तो डंडे व लात—घूसों से मेरी मारपीट कर दी। मारपीट होते देख मेरी पत्नी रजनी विश्वकर्मा, भाई अशोक तथा चौकीदार शिवदयाल परिहार आ गए जिन्होंने मुझे बुचाया। जाते—जाते उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे गए। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद23 जून को शाम 6 बजे मैं देवीलाल की दुकान पर अपनी बाइक की पंचर सही करवा रहा था तभी वहां जाहरसिंह एवं जयकुमार आए और हने लगे कि तुमने हमारे थाने में शिकायत की है। मामले में राजीनामा कर लो जब मैंने मना किया तो कहा कि हम तुझे जान से मार कर फेंक देंगे। घटना का लेकर युवक आज एसपी आफिस आया और एक आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!