Press "Enter" to skip to content

बचपन के प्यार में दिया धोखा, की बेवफाई, तो युवक लटक गया फांसी पर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गायत्री कॉलोनी में सर्किट हाउस रोड पर किराए के मकान में रहने वाले करैरा निवासी एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक के फांसी लगाए जाने का कारण प्रे​मिका द्धारा धोखा दिया जाना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अनिल खटीक निवासी करैरा शिवपुरी में राज रियल स्टेट रेत के ठेा पर कम्प्यूटर आपरेटर का काम करता था जिसका आफिस सर्किट हाउस रोड पर है। 23 जून को दोपहर 11—12 बजे के करीब अनिल खटीक अपने साथ काम करने वाले देवेंद्र यादव से बोला कि मैं तेरे कमरे पर चलता हूं वहीं पर नहा कर आराम करूंगा। जिस पर देवेंद्र उसे कमरे पर छोड़कर अपनी ड्यूटी पर आ गया। शाम को करीबन 8 बजे जब देवेंद्र अपने कमरे गायत्री कॉलोनी पर पहुंचा तो कमरे का गेट थोड़ा खुला हुआ था। जब वह अंदर गया तो देखा कि छत के पंखे से से रस्सी का फंदा गले में बांधकर अनिल खटीक लटका था। जिस पर देवेंद्र ने मकान मालिक रामस्वरूप रावत व उसके लड़के ो बुलाया। इसके बाद मैंने आफिस में सूचना दी यहां आफिस वालों ने अनिल के घर वालों को सूचना दी जिस पर अनिल के पिता वीरेंद्र व भाई दीपक खटीक आदि मौके पर आ गए। इसी दोरान पुलिस आ गई तथा घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक का भाई बोला प्रेमिका ने दिया धोखा, किया मानसिक प्रताडित
घटना को लेकर मृतक के भाई दीपक खटीक ने बताया कि उसका भाई एक लड़की से बचपन से प्यार करता था एवं उसकी क्लासमेट भी थी। भाई उसके प्यार में पागल था। भाई ने लड़की की रूपए से लेकर हर तरह से मदद की। वह उससे झूठे प्यार के बादे करती थी लेकिन कुछ समय पहले भाई की प्रेमिका किसी और से प्यार करने लगी। जब यह बात भाई को पता लगी और कारण पूछा तो उससे प्यार करने से इंकार दिया। दीपक ने बताया कि भाई के पास से एक लेटर भी बरामद हुआ जो उसने मौत से पहले लिखा। इस लेटर में उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बेइंतहा मोहब्बत करता है लेकिन उसने धोखा दिया और किसी और से वह प्यार करने लगी। मेरी मौत का कारण यह दोनों ही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!