Press "Enter" to skip to content

आधी रात को प्रचार के वक्त दो पक्ष भिड़े, दो सरपंच प्रत्याशियों सहित आठ पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बदरवास और खनियांधाना में पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले ही चुनावी हिंसा के मामले सामने आने लगे हैं। बदरवास में आधी रात 11 बजे चुनाव प्रचार के वक्त दो पक्ष भिड़ गए। दो सरपंच प्रत्याशियों सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज कर लिया है। वहीं खनियांधाना में भी सरपंच प्रत्याशी व उसके बेटे की मारपीट का मामला सामने आया है।

बदरवास की ग्राम पंचायत सिंघारही में चुनावी झड़प हो गई। पहले पक्ष के फरियादी राजीव (32) पुत्र कृपानसिंह यादव निवासी ग्राम सिंघारही रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात 11 बजे अटारई गांव से प्रचार करके बाइक से लौट रहा था। दूसरे पक्ष के प्रत्याशियों ने गाड़ी से टक्कर मार दी। गाली गलौज कर मारपीट कर दी।

पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी जसवीर यादव, करतार सिंह यादव, भरत सिंह यादव, राजीव यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी भरत (60) पुत्र सरदार सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के प्रत्याशी कल्ला यादव, राजीव यादव, दानवीर यादव, दिलीप यादव के खिलाफ क्रास के केस दर्ज कर लिया है।

सरपंच पद प्रत्याशी और उसके बेटे से मारपीट
खनियांधाना विकासखंड की ग्राम पंचायत पोठयाई में सरपंच पद प्रत्याशी जगत सिंह यादव व उसके बेटे की दूसरे पक्ष की महिला प्रत्याशी के पति व परिजनों ने मारपीट कर दी। महिला प्रत्याशी के परिजनों ने भी खनियाधाना थाने में क्रास कायमी कराई है। पुलिस ने क्रास कायमी कर मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!