Press "Enter" to skip to content

नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉ​स्पीटल के सफलतम तीन वर्ष, डायरेक्टर डॉ. अरविंद धाकड़ ने सभी के सहयोग के लिए दिया धन्यवाद / Shivpuri News

शिवपुरी। नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पीटल के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस महान सफलता के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. अरविंद धाकड़ ने सभी के सहयोग व आर्शीवाद के लिए धन्यवाद दिया। इसी के साथ ही हास्पिटल निरंतर उंचाईयों को छू रहा है और शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। डॉक्टर अरविंद धाकड़ ने कहा कि उनके हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को वह बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराते हैं साथ ही यहां के स्टाफ मरीजों व उनके अटेंडरों के साथ घर जैसा व्यवहार करता है। इस सफलता के पीछे सभी का सहयोग और साथ रहा है।

घोड़ा चौराहा पोहरी रोड शिवपुरी पर स्थित नवजीवन हॉस्पीटल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, मेडीसन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, आर्थोपेडिक, शिशु एवं बाल रोग विभाग, नाक, कान, गला, डेंटल के विशेषज्ञ है। इसके के साथ 24 घंटे ट्रॉमा केयर यूनिट एवं क्रिटिकल यूनिट की सूविधा, समस्त विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध। अत्याधुनिक वातानुकूलित आपरेशन थियेटर, डिजिटल क्सरे की सुविधा, कम्प्यूटराईज्ड पैथोलाजी की सुविधा, सेंट्रल कार्डियक मानिटरिंग एवं वेटीलेटर सहित मार्डन आईसीयू, वातानुकूलित जनरल वार्ड, डीलक्स वार्ड, सुपर डीलक्स वार्ड की सुविधा, हड्डी रोग एवं फैक्चर के इलाज की सुविधा है। इसके साथ ही अब मरीजों को जल्द ही आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!