शिवपुरी। पिछोर नगर में गुरुवार को दिन में किराना दुकान के काउंटर से अज्ञात चोर बैग सहित 2.25 लाख रुपए नगद चुराकर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फरियादी दुकानदार राजीव कुमार (42) पुत्र रामेश्वर दयाल गुप्ता निवासी बड़ा बाजार पिछोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी किराना दुकान कॉलेज चौराहा पर है।
23 जून की सुबह 11 बजे दुकान पर था और मेरा बैग काउंटर पर टांगकर अन्य ग्राहक आ गए। उन्हें सामान देने लगा और सामान देकर काउंटर पर आकर बैठा तो बैग गायब था। उस बैग में 2 लाख 25 हजार रुपए कैश और कागज रखे थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment