Press "Enter" to skip to content

बाइक ने साइकल सवार में मारी टक्कर, कान कटकर हुआ अलग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलारस रन्नौद रोड़ पर बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया और एक कान का हिस्सा कट कर लटक गया। घायल को इलाज के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत रन्नौद-खरैह-कोलारस रोड पर मुंन्ना लाल पुत्र पुन्ना लाल उम्र 45 वर्ष निवासी आकोदा अपनी साइकिल से मुडेरी से आकोदा अपने गांव वापिस आ रहा था तभी आकोदा गांव से पहले तेज रफ्तार बाइक चालक संतोष पुत्र कोमल ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में साईकिल सवार मुन्ना लाल के कान का ऊपरी सिरा कट कर कनपटी से लटक गया जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। इस दौरान चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र रघुवंशी घटना के समय मौके से गुजर रहे थे जहां योगेंद्र रघुवंशी ने तत्काल घायल को अपनी कार में बैठाया और ले जाकर कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मुन्ना लाल का उपचार कर रहे डॉ. हरीश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुन्ना के कान में गंभीर चोट आई है जिसे प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!