शिवपुरी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा बिजली बिल की बकाया राशि को वसूलने के लिए 4 टीमें बनाकर बिजली कंपनी ने वसूली अभियान चलाया। इसके तहत उन्होंने जहां ₹267454 की राशि विभाग को बकायादारों से जमा कराई, वही 65 घरों के कनेक्शन काट कर उन्हें सबक भी सिखाया।
मंगलवार को बिजली वितरण कंपनी ने और औचक कार्रवाई करते हुए 65 घरों पर पहुंचकर उनके कनेक्शन कट कर दिए इनमें कई लोग ऐसे थे जिन पर एक से ₹2 लाख तक की राशि बिजली कंपनी की बकाया थी। ऐसे में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने अब कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई प्रतिदिन चलाने की बात कही है।
इन बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
माला बेड़िया, शिवाजीनगर 20 हज़ार 454, शकुंतला सेन नरेंद्र नगर 1 लाख 63, रामेश्वर रावत नरेंद्र नगर 2 लाख 72 हज़ार 405, रूपा त्रिपाठी नरेंद्र नगर 23 हज़ार 685, इरशाद पठान छतरी रोड 73 हज़ार 452, रेनू तिवारी सुख सागर के पीछे 73 हज़ार 694, मुकेश लखेरा शिवाजीनगर 14 हज़ार 779, मुकेश जैन नरेंद्र नगर 14 हज़ार 528, जय सिंह मित्तल न्यू ब्लॉक 66 हजार हज़ार 548, जय सिंह मित्तल 1 लाख 38 हज़ार 720, संजू बाथम 88 हज़ार 110, नारायणी बाई 19हज़ार 474, मोती बाई 27 हज़ार489 के बकाया कनेक्शन थे, जिन्हें काटा गया।






Be First to Comment