Press "Enter" to skip to content

वोटर हो रहे परेशान:ग्रामीण बोले- रात में नींद हराम कर रहे प्रत्याशी, घरों में फेंक रहे पैसे / Shivpuri News

शिवपुरी। जनपद शिवपुरी की ग्राम पंचायत करही में सरपंच पद के प्रत्याशियों के वोट मांगने के तरीके से वोटर खासे परेशान हो रहे हैं। आधी रात घर आकर नींद से जगाकर वोट मांगने आ रहे हैं। नींद हराम होने से नाराज पतारा गांव के ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के लोग घरों पर पैसे फेंक रहे हैं। प्रत्याशियों की आड़ में ग्रामीणों को अपनी बकरियां तक चोरी जाने का डर सता रहा है।

ग्राम पंचायत करही के पतारा गांव के 8 से अधिक ग्रामीण बुधवार की दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे। प्रत्याशियों द्वारा ग्राम पंचायत का चुनाव प्रभावित करने संबंधी लिखित आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात 2 बजे वोट मांगने आ रहे हैं।

नींद से जगाकर पैसों का लालच दे रहे हैं और डराने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अंधेरी रात में समझ भी नहीं आ रहा है कि किस प्रत्याशी की तरफ से लालच देकर वोट मांगे जा रहे हैं। प्रत्याशियों द्वारा आधी रात वोट मांगने की वजह से पतारा गांव के लोग परेशान हैं। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत करही अहमदपुर में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं। पंचायत में अन्य गांव विलूखो, करई, रामपुर, पतारा शामिल हैं। विलुखो गांव में लोगों को डरा-धमकाकर विपक्ष पार्टी के कुछ व्यक्तियों द्वारा मतदान किया जाता है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने की मांग की है।

हमें अपनी बकरियां चोरी जाने का डर
1- पतारा गांव के पप्पन का कहना है कि वोट मांगने हमारे पास रात 2 बजे आते हैं। पता ही नहीं चलता कि चोर हैं या कोई और। घरों में पैसे फेंक रहे हैं, पता ही नहीं चल रहा कि कौन हैं। हमें अपनी बकरियां चोरी जाने का डर लगा रहता है। इसलिए एसपी ऑफिस शिकायत करने आए हैं।

2- ग्रामीण पंजाब सिंह ने बताया कि वह पतारा गांव का रहने वाला है। बस्ती के वोटराें को प्रत्याशी सोने नहीं देते। हमें खाना तक नहीं बनाते देते। वोट मांगने के लिए आधी रात घरों पर आ धमकते हैं। वोटों के लिए धमकी देते हैं, कहते हैं कि पैसे लो। पैसों से वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!