Press "Enter" to skip to content

14 साल बाद पति को छोड़ मुंहबोले जीजा के साथ भागी महिला / Shivpuri News

शिवपुरी। शादी के 14 साल बाद तीन बच्चों को पति के पास छोड़कर पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुखी पति पत्नी की बेवफाई की शिकायत लेकर बुधवार को एसपी आफिस पहुंचा। मेरी पत्नी ने मेरे प्यार का अच्छा सिला दिया है। वह मेरे छोटे भाई की पत्नी के मुंहबोले जीजा के साथ भाग गई है।

मामा के जन्मदिन मनाने के नाम गई, फिर नहीं लौटी…
देहात थाना क्षेत्र के बड़ापुरा निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं। उसके तीन बच्चे हैं। पति ने बताया 17 जून को पत्नी घर से गई थी। जब वह काम पर गया तो पत्नी छोटे बेटे को लेकर चली गई। शाम को घर लौटा तो बच्चों ने बताया कि मां मामा के यहां बर्थडे पार्टी में गई है। मैंने ससुराल में कॉल किया तो पता चला वह वहां तो पहुंची ही नहीं। इसके बाद उसे खोजना शुरू किया।

छोटी बहू के मुंहबोले जीजा के गई
उसने बताया कि उसने अपने पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट देहात थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी पत्नी पोहरी के रहने वाले जीतू नामक युवक के साथ भाग गई है। वह अपने साथ घर पर रखी ज्वेलरी भी ले गई है। जीतू उसके छोटे भाई की पत्नी का मुंहबोला जीजा लगता है। उसका करीब 8 महीने से घर पर आना-जाना था।

जीतू ने मेरी पत्नी को झांसे में ले लिया और उसे भगा ले गया। पत्नी ने भी उसे 14 साल बाद भाग कर अच्छा सिला दिया है।उसका कहना है कि जीतू उसकी पत्नी को बेच भी सकता है, इसीलिए जल्द से जल्द उसकी पत्नी जो जीतू के चंगुल से छुड़ाया जाए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!