Press "Enter" to skip to content

साइड देने के चक्कर में वाहन से टकराया 12 चक्का, क्लीनर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के अस्पताल से आ रही है। यहां आज सुबह एक 12 चक्का ट्रक के क्लीनर को घायल अवस्था में लाया गया। घायल दीपक बाल्मीक पुत्र श्यामू निवासी जालौन, ग्राम सरावन उप्र ने बताया कि वह 12 चक्का ट्रक पर क्लीनरी का काम करता है। वह व चालक कानपुर से माल भरकर इंदौर जा रहे थे जैसे ही हम शिवपुरी की सीमा में पहुंचे एक 22 चक्का ट्रक हमारे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते देख हमारे ट्रक के चालक ने वाहन को साइड में दबा दिया और इसी समय वह किसी वाहन से जा टकराया। घटना में दीपक बाल्मीक घायल हो गया जबकि ट्रक चालक को हल्की चोट आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!