शिवपुरी। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में बड़ा फेरबदल हुआ है और संगठन नई रीति-नीति से मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है इसी क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधाबल्लभ शारदा ने जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू) को शिवपुरी जिला इकाई का नवीन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। हालांकि, जीतू इससे पहले भी पत्रकार संगठन की राजनीति में सक्रिय योगदान देते रहे हैं और अब वो नई जिम्मेदारी मिलने पर आशान्वित हैं। जितेन्द्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि वो पत्रकार हित में संगठन की ओर से हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वो अजय शर्मा और गुरू शरण शर्मा के साथ मिलकर जल्द ही नई जिला इकाई का गठन करेंगे।
गौरतलब है कि MP वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष अजय शर्मा समेत संगठन के सदस्यों की अनुशंसा पर जीतेंद्र रघुवंशी की नियुक्ति की गई है।

जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू) बने MP वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment