Press "Enter" to skip to content

डिप्टी रेंजर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी, कहा- क्लेम‎ राशि से सरकारी कार्य की उधारी ब्याज सहित चुका सकूं‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में‎ पदस्थ रहे डिप्टी रेंजर की‎ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगने पर‎ नया फर्जीवाड़ा सामने आ गया है।‎ पार्क में प्रभारी रेंजर के तौर पर‎ पदस्थ डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार‎ गोयल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति‎ आवेदन में 6 लाख 90 हजार रु.‎ से कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं‎ होने के संबंध में जिक्र किया है।‎ डिप्टी रेंजर गोयल ने लेटर में‎ उल्लेख किया है कि वह रिटायर‎ होने के बाद मिलने वाली क्लेम‎ राशि से ब्याज सहित उक्त उधारी‎ चुकाएंगे। डिप्टी रेंजर ने लिखा है‎ कि पिछले साल उन्होंने अपने‎ परिक्षेत्र दक्षिण में एडवेंचर कार्य 1‎ लाख रु. की लागत से उधारी पर‎ कराया था। इसी तरह 4 लाख रु.‎ की लागत से तालाब भी उधारी पर‎ बनवाया था। इसके अलावा‎ कोविड-19 दौरान 40 हजार रु. से‎ सेनेटाइजर टेंपरेचर मशीन मास्क‎ आदि खरीदे थे। तत्कालीन पार्क‎ डायरेक्टर बायपी सिंह के कहने पर‎ उक्त कार्य कराए थे। उनके ट्रांसफर‎ के बाद डीके पालीवाल आए और‎ उन्होंने बजट स्वीकृत करा दिया।‎ उस दौरान द्वारा उक्त बजट को‎ अधिकारियों ने दूसरी जगह खर्च‎ कर दिया। इस वजह से बाजार की‎ उधारी नहीं चुका पाया। इसलिए‎ उधारी का ब्याज चुकाना पड़ रहा‎ है। गोयल का कहना है कि उधारी‎ पर कराए उक्त तीनों कार्यों के‎ 6.90 लाख रुपए अभी तक नहीं‎ चुका पाए हैं जिसका हर महीने मुझे‎ ब्याज देना पड़ रहा है। वहीं डिप्टी‎ रेंजर की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का‎ मामला भोपाल स्तर पर पहुंचा।‎ डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार गोयल‎ शिवपुरी से तबादला हो जाने के‎ चलते इस समय कूनो में पदस्थ हैं।‎ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए कूनो‎ वन मंडल डीएफओ के यहां‎ आवेदन दिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!