शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कोलारस निवासी करनसिंह कुशवाह पहुंचे। यहां आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए अधिकारियों को बताया कि गांव स्थित शासकीय जमीन पर उसका 50 साल से कब्जा है और वकायदा वह उसकी रसीद कटवा रहा है। लेकिन अब उस जमीन पर उसके भाई कब्जा करना चाहते हैं। पहले जमीन पर चबूतरा बनवाया और फिर उसकी तार फेंसिंग कर ली। मैंने हटाने को कहा तो मना कर दिया। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आप मामले में कार्रवाई करवाएं।






Be First to Comment