अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला द्धारा योग शिविर का आयोजन किया गया
फोटो नं. 4, 5
शिवपुरी। योग मानव के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह एक अमूल्य प्राचीन प्रथा है। यूं तो योग की महत्व किसी से छुपा नहीं है लेकिन इसका महत्व तब बढ़ गया जब कोरोना के कारण सभी घरों में बैठकर तनाव से ग्रस्त हो गए थे और लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। ऐसे मे मन को शांत रखने और शरीर को दुरुस्त रखने में योग ने ही मदद की थी। जीवन में योग के इसी महत्व को दर्शाने के लिए पूरा विश्व इंटरनेशनल योगा डे मनाता है यह बात जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी द्धारा टूरिस्ट वेलकम सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में कही।
जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि योग से होने वाले फायदों के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को मनाया जाता है। इस साल यह इंटरनेशनल योगा डे का 8वां संस्करण है। योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौके पर इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन, जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, हर्षित भार्गव, महेश लोधी एवं मॉर्निंग वॉक के सभी सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योग मानव के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है : जिलाध्यक्ष बाथम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment