शिवपुरी. खबर शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यार्थी गार्डन से हैं यहाँ हम आपको बता दें कि रात्रि में एक शादी समारोह में आए युवक की बॉडी सामने ही पुलिया के नीचे मिली इसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के अनुसार राहुल बंशकार उम्र 45 साल निवासी इंद्रा कालोनी थाना फिजिकल अपनी भतीजी की शादी में ही विद्यार्थी गार्डन में आया हुआ था तभी सूत्रों की मानें तो शराब पीने के लिए वह पुलिया पर बैठा हुआ था और नीचे जा गिरा इसके बाद उसकी नीचे गिरने से चोटिल होकर मौत हो गई बताना होगा कि पुलिस को सुबह 7 बजे सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और शब का पीएम कराया गया है हालांकि माना जाए तो पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है.






Be First to Comment