Press "Enter" to skip to content

50 साल से फॉरेस्ट की जमीन पर कर रहे आदिवासी खेती, दबंगों ने भगाया की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर एसपी आफिस से आ रही हैं यहां एसपी को आवेदन देने आए आदिवासी परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन वहां हमारी कोई सुनवाई नहीं की गई। अब हम एसपी साहब के पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं।

कमलेश आदिवासी निवासी विची मोहनगढ़ थाना सुरवाया ने बताया कि उनकी जमीन पर हरिराम गुर्जर, रामहेत व अन्य लोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। आए दिन वह हमारे धमकी देते हैं और मारपीट भी करते हैं। हमने मामले को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। बीते रोज उक्त लोग अपने एक सैकडा साथियों के साथ आए और जमीन खाली करने की बात कही। जिस पर हमने मना किया तो गाली—गलौंज कर हमारी टपरिया जलाने व मारपीट करने की धमकी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!