शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से आ रही है। यहां एक महिला को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती फूलवती पत्नी बलवीर निवासी राजश्री के बच्चों ने बताया कि वह 4 भाई—बहन है। उनके पिता घर के बाहर काम करने गए हैं तथा कई महीनों से घर नहीं आए साथ ही राशन के लिए कोई रूपए भी नहीं भेजे। हमारे दादा सुखाराम जाटव ने भी खर्चा देना बंद कर दिया। ऐसे में मां ने खर्चा चलाने के लिए पापा की बाइक को 10 हजार पए में गिरवी रख दिया। जब यह बात हमारे दादा को पता चली तो उन्होंने मां के साथ गाली—गलौंज कर दी। आज सुबह हमारी मां की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो हम घबरा गए और पूछा तो बताया कि उन्होंने गोली खा ली है। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

पति ने नहीं दिया खर्चा तो पत्नी ने बाइक रखी गिरवी, ससुर ने बुरा—भला कहा तो खा ली गोली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment