शिवपुरी। रामबली पुत्र जगदीश कुशवाह 30 वर्ष निवासी खजूरी थाना बदरवास ने एसपी को की शिकायत में बताया कि 19 जून को सुबह के 10 बजे की बात है वह अपने घर पर था। मेरी पत्नी रानी कुशवाह चिन में खाना बना रही थी तभी कप्तानसिंह यादव एवं लल्लू यादव निवासी ग्राम शाहपुर थाना म्याना जिला गुना अपने रिश्तेदार जो कि ग्राम मैघोनाबड़ा के यादव समाज के करीब 18—20 लोग थे मेरे घर पर आ गए और कहने ले कि तुम हमने रूपए ले लो और हमारे रिश्तेदारों को वोट देना। जब मैंने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो गाली—गलौंज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी और घर के बर्तन फोड़ दिए। मेरी पत्नी के साथ बत्तमीजी की व उसका मंगलसूत्र एवं कान की बाली निकाल ले गए। इससे पहले भी उकत लोग गाली—गलौंज कर चुके हैं। मामले को लेकर युवक ने कार्रवाई की मांग एसपी से की है।

वोट देने से इंकार किया तो फोड़े घर के बर्तन, महिला से की छेड़छाड़, फरियादी पहुंचा एसपी के पास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment