शिवपुरी। साहब…! मैं सरपंच पद के लिए ग्राम पुरा से खड़ा हुआ हूं। उसी गांव से शिक्षक का भाई भी खडा हुआ है। उक्त शिक्षक अपने भाई का प्रचार कर रहा है और आदिवासी बस्ती में जाकर धमकी दे रहा है कि मेरे भाई को वोट नहीं दिए तो तुम्हारे बच्चों को न पढाउगा और न ही खाना वितरित करूंगा इसी के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है।
त्रिलोकसिंह ने एसपी को शिकायत में बताया कि वह ग्राम पंचायत पुरा में सरपंच पद का चुनाव लड़ रहा है तथा शिक्षक कृष्णपालसिंह यादव का भाई चंद्रपालसिंह यादव पंचायत पुरा से ही सरपंच का चुनाव लड़ रहा है। उक्त चुनाव के चलते शिक्षक कृष्णपालसिंह यादव द्धारा अपने भाई के पक्ष में वोट डालने के लिए वोटों की खरीद—फरोख्त की जा रही है तथा सहरिया आदिवासी वोटरों को डराया धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि मेरे भाई चंद्रपाल को वोट नहीं दिए तो मैं तुम्हारे बच्चों को पढ़ाउंगा नहीं और न ही उन्हें खाना वितरित करूंगा। एसपी को की शिकायत में त्रिलोकसिंह पुत्र सियाराम यादव ने बताया कि शिक्षक की धमकी से लोग डसे सहमे हुए हैं। इसलिए पोस्टमैन मिठ्ठूलाल व शिक्षक कृष्णपालसिंह को उक्त पंचायत के स्कूल से शीघ्र हटाया जाए।






Be First to Comment