शिवपुरी|नगर पालिका परिषद शिवपुरी में उपाध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता अनिल शर्मा अन्नी ने पहले वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पत्नी बबीता का नामांकन दाखिल किया और उसके बाद वार्ड 3 से उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करा दिया ।ऐसे में वार्ड 3 से उन्हें कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ आवंटन नहीं हो सकेगा और ना ही वह कांग्रेस के प्रत्याशी बन सकेंगे। माना जा रहा है कि उनका यहां से नामांकन रद्द हो जाएगा, लेकिन अन्नी का कहना है कि वह नियम अंतर्गत अपनी बात रख कर वार्ड 3 से ही अपनी दावेदारी जता एंगे। दरअसल रविवार को दिन भर राजनीतिक हलकों में चर्चा चलती रही कि जिस वार्ड नंबर 3 से भाजपा के कद्दावर नेता भानु दुबे ने अपनी पत्नी नीतू दुबे को मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ कांग्रेस यहां शिव प्रताप सिंह कुशवाहा के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी। यहां से उन्होंने नामांकन भी दाखिल किया है, लेकिन वार्ड 10 से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बबीता अन्नी शर्मा ने अपना नामांकन वार्ड 3 से भी दाखिल कर दिया। उनका कहना है कि गलती से वह निर्दलीय लिख गए हैं, वह वार्ड 3 से कांग्रेस के ही उम्मीदवार हैं। ऐसे में मैं वार्ड 3 से ही दावेदारी करेंगे ।लेकिन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि कोई भी आवेदक दो वार्ड से आवेदन तो कर सकता है, लेकिन उसका नामांकन जो उसने पहले भरा है, वहीं स्वीकार किया जाएगा। ऐसे में भानु दुबे की पत्नी नीतू दुबे के सामने प्रत्याशी बने कांग्रेस के कद्दावर नेता अनिल शर्मा अन्नी की परेशानियां बढ़ गई है। हालांकि इसका निर्णय नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत आपत्तियां लेने के बाद प्रशासन कर देगा। पर फिलहाल राजनीतिक हलकों में चर्चा यह है कि यदि वार्ड 3 से बबिता अनिल शर्मा ओर भानु दुबे की पत्नी नीतू दुबे के बीच मुकाबला होता तो यह मुकाबला न केवल रोचक होता, वरन इस वार्ड के परिणाम पर 39 वार्ड के लोगों की निगाहें होती।

कांग्रेस नेता बबीता अन्नी शर्मा का नामांकन रद्द होने का खतरा बढ़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment