Press "Enter" to skip to content

कट्टा दिखाकर महिला‎ से हार व मंगलसूत्र लूटा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ करैरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार‎ तीन बदमाशों ने कट्टे की नोक‎ पर नवविवाहिता से सोने का‎ हार और मंगलसूत्र लूट लिया‎ है। मामा ससुर के संग बाइक से‎ जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात‎ बदमाशों पर केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎ फरियादी दिनेश (25) पुत्र‎ बाबूलाल वंशकार निवासी ग्राम‎ बडोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है‎ कि भांजी बहू भारती वंशकार‎ और भतीजा समीर वंशकार‎ (12) के संग 19 जून को‎ घुघसी से बडोरा जा रहे थे।‎ दोपहर 2:20 बजे मुंगावली‎ स्कूल के पास पहुंचे तो लाल‎ रंग की बाइक पर तीन बदमाश‎ आए और हमारी बाइक के‎ सामने अपनी बाइक अड़ा दी।‎ एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके‎ खड़ा था, दूसरे बदमाश ने‎ आकर कट्टा अड़ा दिया और‎ तीसरे बदमाश ने भांजी बहू के‎ गले से सोने का हार व‎ मंगलसूत्र झटका देकर छीन‎ लिया। फिर तीनाें बाइक से भाग‎ गए। ज्वैलरी की कीमत 60‎ हजार रुपए है। पुलिस ने केस‎ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी‎ है। पुलिस का कहना है कि‎ अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!