Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर:बेटी के हाथ पीले करने जा रही मां और गर्भवती महिला की मौत, 1 दर्जन लोग घायल / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूढ़ा डोंगर गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक के कट मारने के चलते पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई वहीं 1 दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बदरवास जनपद के मेघोना बड़ा की रहने वाली लवली पुत्री मलखान सिंह यादव की लड़की की शादी कुल्हाड़ी गांव के परिवार में तय हुई थी। दोनों परिवार दोनों परिवार ने शादी लुकवासा के मैरिज गार्डन से शामिल तौर पर करने का फैसला लिया था। शादी कल सोमवार की थी इसलिए मलखान सिंह यादव अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आज अपनी लड़की की शादी करने लिए लुकवासा स्थित मैरिज गार्डन के लिए मेघोना बड़ा गांव से निकला था। तभी फोरलेन हाईवे पर बूढ़ा डोंगर गांव के पास गुना से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे मौके पर दो महिलाओं की मौत हो गई, और ट्रॉली में सवार एक दर्जन महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए।

दुर्घटना के कुछ समय बाद ही जनपद उपाध्यक्ष बदरवास रामवीर सिंह यादव इस रोड से निकल रहे थे। जहां रामवीर यादव द्वारा तत्काल घायलों को अपने वाहन से बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बदरवास थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बेटी के हाथ पीले करने जा रही थी मां, गर्भवती महिला की भी मौत

जानकारी के अनुसार हादसे में 50 वर्षीय राजकुमारी यादव पत्नी मलखान सिंह यादव की मौत हुई है, राजकुमारी अपनी बेटी के हाथ पीले करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शादी समारोह स्थल पर जा रही थी। हादसे में एक और महिला 23 वर्षीय अनुराधा यादव पत्नी रंजीत सिंह यादव की भी मौत हुई है। अनुराधा राजकुमारी यादव की रिश्ते में चचेरी बहू लगती थी। जानकारी के अनुसार अनुराधा यादव 5 माह की गर्भवती महिला थी। इसके साथ ही इस दुर्घटना में संजना पुत्री राजेंद्र यादव, फुलाबाई पत्नी भानु प्रताप यादव, रोहिणी पुत्री रामवीर यादव, कीर्ति पुत्री जयपाल सिंह यादव, सौरभ पुत्र बृजभान सिंह यादव, सतवीर पुत्र राजाराम, निखिल पुत्र राजकुमार यादव, सुभीक पुत्री राजेंद्र यादव घायल हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!