Press "Enter" to skip to content

नकली टमाटर का बीज‎ बेच रहे थे, दो व्यक्तियों‎ पर केस दर्ज‎ / Shivpuri News

शिवपुरी| टमाटर का नकली बीज‎ बेचने वाले यूपी के दो लोगों के‎ खिलाफ सिटी कोतवाली थाना पुलिस‎ ने शनिवार काे मुकदमा दर्ज कर लिया‎ है। फरियादी रवि (50) पुत्र उम्मेदमल‎ जैन निवासी टेकरी रोड गर्ल्स स्कूल‎ के सामने शिवपुरी ने कोतवाली थाने‎ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि का कहना‎ है कि शिवपुरी में वह सैमिनिस कंपनी‎ का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर है। सैमिनिस‎ कंपनी के टमाटर बीज का विक्रय‎ करता है। पता किया तो दो व्यक्ति‎ संजय लॉज मे रुके होने का पता‎ चला। अपने साथी अर्जुन चौहान को‎ 18 जून की सुबह 10 बजे भेजा तो‎ दोनों व्यक्तियों के पास बीज व दवाई‎ का पैकेट मिले। सूचना पर पुलिस‎ मौके पर आई और टमाटर के 150‎ पैकेट व दवाई की शीशी 20 नग‎ मिली हैं। पुलिस ने शिवकुमार 45 पुत्र‎ सुखवीर चौधरी और शिशुपाल 31‎ पुत्र राधेश्याम चौधरी निवासी हाथरस‎ उप्र पर केस दर्ज कर लिया है।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!