Press "Enter" to skip to content

वोटरों को बांटने के लिए लाई गई शराब के साथ प्रत्याशी सहित उसके दो साथी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से वोटरों को बांटने के लिए लाई गई 18 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के साथ उसके दो समर्थक शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार पोहरी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक-9 से सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहा प्रत्याशी अशोक धाकड़ उर्फ संतोष चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाा रहा था। इसी क्रम में उसने मतदाताओं को प्रलोभन देने की मंशा से शुक्रवार की रात अपने क्षेत्र के ग्राम लक्ष्‌मीपुरा मे मतदाताओं को शराब बांटने की योजना बनाई। वह रात को जब अपने समर्थक छोटू उर्फ रामनिवास धाकड़ व माखन बंजारा निवासी लक्ष्‌मीपुरा के साथ शराब लेकर लक्ष्‌मीपुरा तिराहे पर पहुंचा तभी बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव को इस बात की जानकारी मिल गई। उन्होंने तत्काल एसआई अरविंद भदौरिया को टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देने के निर्देश दिए। जब अरविंद भदौरिया मौके पर पहुंचे तो आरोपित शराब को गांव में ले जाते हुए पकड़ में आ गए। पकड़े गए आरोपितों से 18 पेटी देशी शराब जप्त की गई। जप्त की गई शराब की कीमत 54 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में ले लिया है। प्रत्याशी सहित दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!