शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के अस्पताल से आ रही है। यहां तीन घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घायल बाइक से टीका कार्यक्रम में शाामिल होने के लिए मारोरा खालसा जा रहे थे तभी बाइक एक पत्थर से टकराई और वह अनियंत्रित होकर फिसल गई। घटना में बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार श्रीधर पुत्र जग्गुराम निवासी गोपालपुर 45, पप्पू पुत्र राजाराम धाकड़ 44 वर्ष, लखन पुत्र फाईया जाटव 35 वर्ष बाइक पर सवार होकर मारोरा खालसा टीका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी एक रपटा जिस पर पानी था उस पर बाइक पार करते समय वह पत्थर से जा टकराई। पत्थर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सवार नीचे गिर गए घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई।






Be First to Comment