शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने सभी 39 वार्डों में अपने प्रत्याशी चुन लिए है एवं कांग्रेस की सूची का इंतजार है। वहीं कई लोगों ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने फार्म भर दिए हैं। वहीं कई निर्दलीय हैं जो इस बार चुनाव में दोनों ही पार्टियों को चुनाव जीतने में मुश्किलें पैदा कर देंगे।
वहीं बता दें कि वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बृज दुबे की पत्नी ने अना फार्म भरा है। हालांकि भाजपा की ओर से इस वार्ड से मंत्री जी के खास भानू दुबे की पत्नी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि इस वार्ड से भाजपा के एक और प्रत्याशी पिछले पांच सालों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन दुबे की पत्नी को टिकट मिल जाने के कारण उनकी तैयारी धरी की धरी रह गई। इसी वार्ड से बृज दुबे जी की पत्नी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि दुबे जी इस कॉलोनी में सालों से रह रहे हैं और यहां के रहवासियों से उनका बहुत ही अच्छा व्यवहार है तथा वह वार्ड के चहेते भी हैं। इसी करण यह भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
वहीं वार्ड क्रमांक 7 से मोंटू तोमर के भाई संदीप तोमर ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि संदीप तोमर ने कोरोना काल में एम्बूलेंस सेवा फ्री कर समाज सेवा की थी साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों की भी यह काफी मदद करते हैं। इस बार संदीप भी अपनी अच्छी छबी के कारण दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।






Be First to Comment