Press "Enter" to skip to content

नेशनल लोक अदालत 13 को, बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत 13 अगस्त में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक विचार-विमर्श एवं चर्चा बाबत जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी गण के साथ दिनांक 17 जून 2022 को दोपहर 2:00 बजे से बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला शिवपुरी के क्षेत्र अधिकार अंतर्गत आने वाली समस्त तहसीलों के न्यायिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। उक्त बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री विनोद कुमार द्वारा की गई। उक्त बैठक में माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय कुटुंब न्यायालय श्री संजीव कुमार अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी अर्चना सिंह, जिला न्यायाधीश शिवकांत गोयल, जिला न्यायाधीश दीपाली शर्मा, जिला न्यायाधीश विवेक शर्मा, जिला न्यायाधीश रामबिलास गुप्ता, जिला न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सज्जन सिंह सिसोदिया के साथ ही अन्य न्यायाधेशगण उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत हेतु वर्तमान तक चयनित प्रकरणों की जानकारी ली गई साथ ही प्रकरणों का निराकरण अधिक से अधिक संख्या में कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!