Press "Enter" to skip to content

साहब…! मेरी जमीन पर करना चाहते हैं कब्जा, मना किया तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में संजीव पुत्र जगदीश कोली निवासी वार्ड नं. 10 हनुमान मंदिर के पास पिछोर ने बताया कि 17 जून को रात 8:30 बजे वह अपने घर के आगे बैठा हुआ था उसी समय सुरेश, विक्की, नारायण, ममता, रानू गुप्ता एक राय होकर आए और कहने लगे कि तेरी पास जा जमीन है वह मारी है उसे खाली कर दो और गाली—गलौंज कर मेरी मारपीट कर दी। घटना के समय रमेश केवट आ गया जिसने बीच—बचाव किया। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। घटना के बाद वह पिछोर थाने गया लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!