Press "Enter" to skip to content

जानिए…अस्पताल में क्यों फूट—फूट कर रोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अस्पताल में आज एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मोबाइल गिर गया। मोबाइल गिर जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फूट—फूट कर रोई। गिरे हुए मोबाइल की कीमत लगभग 10 हजार रूपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी राजेंद्र शर्मा 30 वर्ष निवासी पोहरी जो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। आज अपने बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल में आई हुई थी। यहां अस्पताल में ही कार्यकर्ता का 10 हजार रूपए कीमत का मोबाइल फोन गिर गया। मोबाइल गिर जाने का पता उसे तब लगा जब उसने किस को फोन लगाना चाहा। पूजा
पूजा शर्मा पति राजेन्द्र शर्मा उम्र 30 निवासी पोहरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। पूजा ने अपने मोबाइल को इधर—उधर काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला जिस पर वह फूट—फूट कर रोने लगी। वह पत्रकारों को भी उसने रो—रोकर अपने मोबाइल गुम हो जाने की बात बताई। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोबाइल को देखा जा रहा है कि वह गिरा कहा था और उसे कौन ले गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!