Press "Enter" to skip to content

जिलाबदर आरोपी को‎ बामौरकलां से पकड़ा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकलां थाना पुलिस ने‎ जिला बदर के आरोपी को गिरफ्तार‎ किया है। जिला बदर की कार्रवाई‎ के बाद भी क्षेत्र में रह रहा था।‎ बामौरकलां थाना प्रभारी पुनीत‎ वाजपेयी ने बताया कि 17 जून को‎ मुखबिर से सूचना मिली कि जिला‎ बदर का आरोपी लाखन सिंह‎ (36) पुत्र बाबूलाल यादव‎ निवासी जामुनधाना दिदावनी क्षेत्र‎ में घूम रहा है। सूचना पर लाखन‎ सिंह काे ग्राम सुलारकलां की बडी‎ सुलार की पुलिया से गिरफ्तार किया‎ है। लाखनसिंह थाने की गुण्डा सूची‎ में दर्ज होने के साथ कई अपराध‎ पंजीबद्ध हैं। इसलिए कलेक्टर‎ शिवपुरी द्वारा शिवपुरी सहित‎ सीमावर्ती जिलों से एक साल तक‎ के लिए निष्कासित किया था।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!