Press "Enter" to skip to content

भाजपा में टिकिट कटने के बाद किसी ने बदली पार्टी किसी ने दिया इस्तिफा / Shivpuri News

शिवपुरी में बीते रात भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी के द्वारा नगर पालिका शिवपुरी सहित अन्य नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। जिसके बाद मैंडेट मिलने पर कई प्रत्याशियों में खुशी देखी गई तो कई उम्मीदवारों को प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने पर उन पर दुखों का अंबार टूट पड़ा। कई प्रत्याशियों ने संगठन पर आरोप लगाते हुए अपना प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया तो कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

फेसबुक पर दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद वार्ड क्रमांक 38 के रहने वाले भाजपा नेता भोपाल सिंह दांगी ने फेसबुक पर अपना भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता भोपाल सिंह दांगी के साथ उनकी पत्नी ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। भोपाल सिंह दांगी दो वार वार्ड क्रमांक 38 से पार्षद रह चुके हैं साथ ही भोपाल सिंह दांगी की पत्नी भी एक बार वार्ड 38 से पार्षद रह चुकी है। भाजपा नेता भोपाल सिंह दांगी ने फेसबुक पर लिखा है कि 30 साल सेवा करने के बाद उन्हें टिकट नहीं दिया गया जबकि पहली क्लास के बच्चे को टिकट देकर भारतीय जनता पार्टी ने उनके साथ न्याय नहीं किया है इसीलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

शिवपुरी शहर के एक और भाजपा नेता श्याम सिंह परिहार ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का इस्तीफा फेसबुक के जरिए दिया है। भाजपा नेता श्याम सिंह परिहार ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय के आरोप लगाए हैं।

“भाजपा नेता श्याम सिंह परिहार ने फेसबुक पर लिखा है कि वार्ड नंबर 36 नगर पालिका शिवपुरी के मूल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया शिवपुरी भाजपा के बड़े नेताओं ने, पूरे 5 साल काम किया हम सब ने जब पार्षद के एक टिकट की बारी आई तो टिकट दिया दूसरे वार्ड की प्रत्याशी महिला जबकि अनारक्षित मुक्त सीट है किसी पुरुष भाजपा के वार्ड के मूल कार्यकर्ता को भी दिया जा सकता था उसी को देखते हुए मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।”

बैराड़ में भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही दलबदल का दौर बैराड़ में भी शुरू हो चुका है। नगर परिषद बैराड़‌ में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता ने कांग्रेस जॉइन कर ली। भाजपा नेता धर्मवीर भारद्वाज वार्ड क्रमांक 13 से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, टिकिट नहीं मिलने के बाद धर्मवीर भारद्वाज ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। भाजपा के दो अन्य सोनू रावत और पालो बेडिया जो बैराड़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 और 7 से टिकट की दावेदारी कर रहे थे उन्हें भी भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिया गया जिससे नाराज होकर भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। बैराड़ क्षेत्र के रहने वाले छत्ते कुशवाह ने बहुजन पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण की है। इन सभी ने बैराड़ कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राम दुलारे यादव एवं पर्यवेक्षक राजकुमार बंसल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!