Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी में लगे एटीएम को गैस कटर से काट रहे थे लुटेरे, पहुंच गई पुलिस, एटीएम में था 13 लाख से अधिक का कैश / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र से आ रहा है। यहां पुरानी शिवपुरी बड़ा बाजार में लगे एटीएम को लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया। वहीं जब पुलिस की गाड़ी गश्त के दौरान पहुंची तो उन्हें शटर तो लगी मिली लेकिन उस शटर के अंदर हलचल होने की आवाज सुनाई दी। जिस पर पुलिस ने गाड़ी रोककर शटर खोली तो दो लुटेरे एटीएम को गैस कटर से काट रहे थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएम मशीन में 13 लाख रूप से अधिक का कैश जमा था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात राधा रमण मंदिर के पास स्थित एटीएम बूथ पर दोनो लूटेरे बूथ में अंदर पहुंचे और बूथ की शटर गिरा दी और अंदर बड़े ही आराम से एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने लगे।

सुबह चार बजे के आसपास देहात थाना पुलिस की गश्त की गाडी एटीएम बूथ की ओर से निकली,गश्त कर्मियों ने देखा की एटीएम बूथ की शटर बंद हैं पास जाकर देखा तो उसमें से आवाज आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने बूथ की शटर देखा तो अंदर दो लुटेरे गैस कटर से मशीन को काटने का प्रयास कर रहे थे।

लुटेरों ने आधा काम कर लिया था मशीन के आगे के पल्लड को काट चुके थे,लेकिन जहां पैसा रखा होता है उस ट्रे तक नहीं पहुंचे उससे पहले पुलिस आ गई। लुटेरों का नाम अभिषेक सूर्यवंशी,मोहित सोनी दोनो ही बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनो लूटेरो से गैस कटर सहित अन्य कई उपकरण जब्त किए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!