Press "Enter" to skip to content

आधी रात आए बदमाशों ने चरवाहे‎ को लहूलुहान कर बकरियां लूटीं‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। सुभाषपुरा थाने के भैंसोरा गांव में अज्ञात बदमाश आधी रात आए ‎और बुजुर्ग चरवाहे की मारपीट‎ कर बकरियां लूटकर ले गए।‎ पुलिस ने केस दर्ज कर मामला ‎विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक पलुआ(65) पुत्र घासीराम आदिवासी‎ निवासी भैंसोरा की बदमाशों ने‎ बेरहमी से मारपीट कर दी।‎ पलुआ का कहना है कि रात 1‎ ‎बजे अचानक नींद खुली तो‎ देखा कि तीन लोग बाड़े से‎ बकरियां चुरा रहे थे। बदमाशों‎ को रोका तो तीनों ने मिलकर‎ ‎बेरहमी से मारपीट कर दी। सिर‎ व कान में गंभीर चोट आई है।‎ बदमाश 15 से 20 बकरियां‎ चुराकर ले गए।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!