Press "Enter" to skip to content

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, नीतू—भानू दुबे, विजय विंदास व अशोक अग्रवाल को मिला टिकट / Shivpuri News

 

 

शिवपुरी। बीजेपी ने आज अपने वार्ड पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिनमें सभी 39 वार्डों के पार्षद नगर पालिका के लिए चयनित कर लिए गए हैं। इसी सूची में भानू दुबे, अशोक अग्रवाल व विजय विंदास के नाम प्रमुख रूप से हैं। अगर बात की जाए सूची की तो इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी मंत्री यशोधरा राजे के ही माने जा रहे हैं। वहीं भानू दुबे को नपा अध्यक्ष बनाने के लिए कोई कोर—कसर नहीं छोड़ी है। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी अधिक संख्या में जीतकर आते हैं तो भानू दुबे के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ है। पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें से कई दावेदारों के नाम कट गए हैं। अब आगे आने वाले समय में देखा जाएगा कि जिन लोगों के नाम कटे हैं वह क्या करते हैं।

 

इनको मिला टिकट

वार्ड 1 से अमरदीप शर्मा स्व. ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड 2 से अरूणा धाकड़, वार्ड नं. 3 नीतू दुबे भानू दुबे, वार्ड 4 से सुरेंद्र कुमार गोयल, वार्ड 5 से ओमप्रकाश जैन ओमी, वार्उ 6 से सोनम मित्तल पत्नी जुगनु मित्तल, वार्ड क्रं. 7 से सुरेशसिंह कुशवाह, 8 से प्रदीश शर्मा, 9 से रितु रत्नेश जैन, 10 से प्रतिभा शर्मा, 11 से नीलम—अनिल बघेल, 12 से सरोज धाकड़, 13 से मीना शाक्य, वार्ड 14 से सुधीर प्रताप आर्य, 15 से अरूण पंडित, 16 से लालजीत आदिवासी, 17 से राजा यादव, 18 से रीना, 19 से रामसिंह यादव, 20 से विजय शर्मा विंदास, 21 से पदम चौकसे, 22 से मोनिका—विनोद राठौर, 23 से राजकुमारी परिहार, 24 से कुसुम—बलवीर यादव, 25 से गायत्री शर्मा, 26 सरोज रामजी व्यास, 27 से अनीता—अजय भार्गव, 28 से ताराचंद राठौर, 29 से मीना—मुकेश बाथम, 30 से बैजन्ती—मदन देशवारी, 31 से मीना—पंकज शर्मा, 32 से पूजा खटीक, 33 से रबीना—इस्माईल खान, 34 वंदना—अशोक अग्रवाल, 35 से कमलकिशोर खटीक, 36 से पारूल—प्रतीक शर्मा, 37 से विवेक अग्रवाल, 38 से वेदांश—राजेश कुमार सेन, 39 से गीता सोलंकी को चुना गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!