Press "Enter" to skip to content

भाजपा ​शिवपुरी की चयन समिति की बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका, नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा में कई दावेदार अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इन्हीं दावेदारों की दावेदारी परखने के लिए बीते रोज भाजपा के पदाधिकारियों द्धारा सर्वे किया गया व अपनी रिपोर्ट एक बंद लिफाफे में चयन समिति के सदस्यों को सौंपी। बुधवार को चयन समिति की बैठक हुई जिसमें वार्ड में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे उम्मीदवारों के बारे में विचार—विमर्श किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह बैठक टूरिस्ट विलेज में आयोजित की गई।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्य जीतू जिराती जी संभाग प्रभारी, रणवीरसिंह रावत प्रदेश महामंत्री, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महेंद्रसिंह सिसौदिया प्रभारी मंत्री शिवपुरी, केपी यादव सांसद, मंत्री सुरेश राठखेड़ा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जसमंत जाटव अध्यक्ष पशुधन एवं कुकुट विकास निगम, नरेंद्र बिरथरे उपाध्यक्ष कौशल विकास निगम म.प्र. शासन, रमेश प्रसाद खटीक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम, सुशील रघुवंशी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महेंद्रसिंह यादव पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महामंत्री सेानू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!