शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालामढ़ गांव में एक मां के सामने उसकी 14 साल की बेटी की मौत कुएं में डूबने से हो गई। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
मां के सामने कुएं में डूबी बेटी
कालामढ़ गांव में आज सुबह एक 14 साल की किशोरी प्रियंका पुत्री श्रीराम कुशवाह अपनी मां कृष्णा कुशवाह के साथ कुएं पर पानी भरने गई हुई थी। दोनों मां बेटी कुएं रस्सी के सहारे कुएं से पानी निकाल रहीं थी इसी दौरान प्रियंका का पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी, बेटी को कुएं में गिरते ही उसकी मां कृष्णा ने चीख पुकार मचा दी, महिला की चीख पुकार सुनते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। कुएं पर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों में से दिनेश रावत को कुएं में उतारा गया साथ ही मौके पर ग्रामीणों ने खाट को रस्सियों के सहारे कुएं में डाला गया जिसके बाद खाट पर रखकर प्रियंका को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और उसके परिजन प्रियंका को तत्काल बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्रियंका को मृत घोसित कर दिया। बैराड़ थाना पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment