Press "Enter" to skip to content

साहब…! पति रखता है बेटियों पर गंदी नजर, शराब पीकर करता है मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी इलाके की रहने वाली एक महिला आज एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर आता है तथा उसकी बेटियों पर गलत नजर रखता है। इसलिए मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके दो ​बेटियां हुई जो अब 19 व 16 वर्ष की हो गई है। मेरा पति शराब पीता हैं व मैं मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती हूं। पति खर्चे के लिए कुछ भी नहीं देता है। अब शराब पीकर घर में आता है और मारपीट व गाली—गलौंज करता है। मेरे पति की बेटियों पर गंदी नजर है और वह उनको अश्लील इशारे करता है। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!