शिवपुरी। कमलसिंह लोधी पुत्र श्यामलाल लोधी 42 वर्ष निवासी ग्राम भितरगवां ने जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसकी लड़की राधा लोधी की ग्राम गौचोनी में रहने वाले निमित लोधी के साथ शादी हुई है। उसके घर पर भागवत थी जिस पर उन्होंने अपनी पुत्री को घर बुला लिया। 3 जून 2022 को मेरा दामाद निमित आया और पत्नी से घर चलने को कहा। जिस पर मैंने उससे कहा कि अभी भागवत खत्म हो जाने तो फिर ले जाना। इसी बात को लेकर उसी दिन मेरा दामाद अपने साथी नीलेश लोधी, आनंद लोधी, पुष्पेंद्र लोधी के साथ आया और गाली—गलौंज कर मारपीट की एवं कट्टे से फायर किए जिसमें हम बाल—बाल बच गए जिसके बाद मेरी पत्नी रामसखी लोधी ने बीच—बचाव कराया फिर वे वहां से भाग गए, लेकिन पुष्पेंद्र को हमने बंदूक सहित पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया। अन्य आरोपित अभी फरार है। दिनांक 12 जून को निमित के भाई शिवकुमार ने धमकी दी कि अभी तुम बच गए लेकिन अब जिंदा नहीं बचोगे। हमें उक्त लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए और हमारी जान—माल की सुरक्षा की जाए।

साहब…! दामाद से मुझे बचाओ, कभी भी कर सकता है हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment