शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने स्मैक लेकर आ रहे दो युवकों को बाइक सहित दबोच लिया। दोनों के कब्जे से 1.20 लाख रु. कीमत की स्मैक जब्त की है। करैरा थाना पुलिस ने ग्वालियर से स्मैक की तस्करी की सूचना पर सोमवार को करही रोड पर चैकिंग की। पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी07 एनजी9709 को रोककर दो युवकों की तलाश ली। तलाशी में दोनों के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बाइक चालक ने अपना नाम अजय रावत (22) पुत्र ब्रजमोहन रावत निवासी कारेवाह और दूसरे ने सोबरन रावत (30) पुत्र देवीसिंह रावत निवासी आमरोल थाना चीनौर जिला ग्वालियर बताया।






Be First to Comment