Press "Enter" to skip to content

“सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन / Shivpuri News

शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का 65वां जन्मदिन आज शिवपुरी व अंचल में “सेवा दिवस” के रूप मनाया गया विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन वितरण व फलों का वितरण किया तथा मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ करवाया गया।

भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री तोमर के जन्म दिन पर सुबह जिला अस्पताल पहुंचे यहां मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर के समय मंगलम वृद्धाश्रम में जाकर सेवा कार्य किया। इसके बाद केक कटवाकर वृद्धजनों को भोजन करवाया गया। इसके बाद शाम के 6 बजे चिंताहरण हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह, विकास दंडौतिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, महेश लोधी, कप्तानसिंह, सुरेंद्र यादव, राजीव जैन, अमन यादव, राजा यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीज मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!