Press "Enter" to skip to content

जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बोले कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे है जो कांग्रेस पार्टी को गिराना चाहते है / Shivpuri News

शिवपुरी। नगरीय व पंचायत चुनाव आते ही कांग्रेस में विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। कांग्रेसियों ने अब अपनी ही पार्टी पर पक्षपात के आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्रवणलाल ने ऐसा ही आरोप अपनी पार्टी पर लगाया है। श्रवण लाल ने बताया कि कांगेस में कुछ लोग ऐसे हैं जो कांग्रेस पार्टी को गिराना चाहते हैं। यहां पुराने कांग्रेसियों को कांग्रेस भूल चुकी है और नए लड़के जिन्होंने कुछ समय पहले ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्हें वजन दिया जा रहा है। श्रवणलाल ने कहा कि आज भी कांग्रेस में कई फूलछाप है जो काम कर पार्टी को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह अब बूढ़े हो गए हैं और उनकी बुद्धी भी कम हो गई है। यह सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं जिस कारण कांग्रेस गर्त में गिरती जा रही है। यही कारण रहा कि नरवर चुनाव में गलत टिकट कांग्रेस ने बांट दिए जिसका नतीजा यह रहा है चुनाव हार गए और अपना अध्यक्ष नहीं बना पाए। श्रवणलाल ने बताया कि उन्होंने वार्ड क्रमांक 12 से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें नहीं दिया गया जबकि वह वर्षों से कट्टर कांग्रेसी रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!