Press "Enter" to skip to content

तालाब में डूबा युवक:24 घंटे बाद मिला शव, SDERF ने घंटो की मशक्कत के बाद तालाब से निकाला शव / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पचीपुरा तालाब में बीते शुक्रवार को नहाते समय पचीपुरा तालाब में एक युवक डूब गया था, जिसकी तलाश शुक्रवार से ही जारी थी। शुक्रवार को दोपहर बाद से ही क्षेत्रीय गोता खोरों ने तालाब में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन वह नहीं मिल सका था। जिसे आज खोजने पहुंची SDERF की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद खोज निकाला।

जानकारी के अनुसार दुल्हारा गांव का रहने वाला जसवंत आदिवासी बीते रोज बैराड़ के पचीपुरा तालाब पर नहाने पहुंचा था। इस दौरान वह तालाब की गहराई में चला गया फिर वापस नहीं लौटा। जिसे शुक्रवार को पुलिस सहित क्षेत्रीय गोताखोरों ने खूब तलाशा लेकिन जसवंत आदिवासी का शव नहीं मिल सका जिनके बाद आज SDERF की टीम को बैराड़ बुलाया, जहां घंटे बाद SDERF24 की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जसवंत आदिवासी के शव तालाब से बाहर निकाल लिया है।

बता दें कि दुल्हारा गांव का निवासी जसवंत आदिवासी उम्र 35 वर्ष शुक्रवार की दोपहर परिवार में हुई गमी के बाद परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पचीपुरा तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान नहाते समय जसवंत आदिवासी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शुक्रवार को बैराड़ थाना पुलिस ने तालाब पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। शनिवार को SDERF की टीम ने जसवंत के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!