Press "Enter" to skip to content

रस्सी मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नंदवाद में रस्सी मांगने पर एक युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मिहीलाल पुत्र दुल्लेराम जाटव 40 वर्ष निवासी नंदवाद खनियांधाना बीते रोज रस्सी मांगने पर रामजीलाल जाटव, विक्रम व रानी से विवाद हो गया। यह विवाद इतना अधिक बढ़ा कि उक्त लोगों ने गाली—गलौंज करते हुए मिहीलाल की बुरी तरह से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मिहीलाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!