Press "Enter" to skip to content

छोटे खां क्रिकेट अकादमी के द्वारा दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित होगी एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता / Shivpuri News

खिलाडिय़ों के डे्रस किट सांसद प्रतिनिधि द्वारा जबकि अन्य खेल सामग्री जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा दी जाएगी

शिवपुरी-क्रिकेट के खेल को शिवपुरी की पहचान के रूप में दूर-दूर तक पहुंचाने वाले दिवंगत खिलाडिय़ों की स्मृति को संजोने का कार्य वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां अकादमी शिवपुरी के द्वारा किया जा रहा है। विगत 35 वर्षों से शहर के पोलोग्राउण्ड मैदान में मासूम बच्चों को क्रिकेट के खेल की बारीकियों को सिखाकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है जिसमें शहर के सैकड़ों बच्चे प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में भाग लेते है और इन प्रतिभाओं के प्रदर्शन को लेकर समय-समय पर प्रतियोगिताऐं आयेाजित कर उनके खेल को निखारने का कार्य भी किया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा शहर के दिवंगत क्रिकेट खिलाडिय़ों हमीद खान, अनुपेन्द्र सिंह माटा, बृजेन्द्र सिंह बम्बईया, दुर्गेन्द्र सिंह चौहान, पवन कुशवाह, भगवत शर्मा एवं विश्राम सांठे आदि की स्मृतियों को संजोते हुए आईपीएल की तर्ज पर एसपीआई प्रतियोगिता आगामी 15 से 20 जून तक स्थानीय पोलोग्राउण्ड मैदान में आयोजित होने जा रही है जिसमें इन खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने का अनुकरणीय कार्य सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा के द्वारा जहां सभी टीमों के खिलाडिय़ों को टी-शर्ट प्रदाय की जाऐंगी तो वहीं जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष संजय सांखला के द्वारा क्रिकेट की अन्य सामग्री अपनी ओर से प्रदाय कर इन खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि यही खिलाड़ी आगे बढ़कर शिवपुरी शहर का नाम ना केवल प्रदेश देश बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके। यहां दिवंगत खिलाडिय़ों की स्मृति को संजोते हुए पुरूस्कार और टीमों के नाम भी  उन्हीं के नाम पर रखे जाऐंगें ताकि हरेक दिवंगत खिलाड़ी की स्मृति प्रत्येक क्रिकेट के खिलाड़ी और क्रिकेट में रूचि रखने वाले लोगों तक पहुंच सके। इसे लेकर शहर के वह दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी जो कहीं ना कहीं कोरोना जैसे काल में असमय काल का शिकार हो गए तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न बीमारियों अथवा एकाएक हृदयघात जैसी घातक बीमारी से इस दुनिया को अलविदा कह गए है उन्हें स्मरण करते हुए यह एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता उन सभी दिवंगतों के लिए समर्पित करते हुए आयोजित की जा रही है। सभी मैच रंगीन डे्रस में होंगे और लैदर बॉल के साथ यह मैच खेले जाऐंगें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!