शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य व सरपंच पद के लिए नामांकन फॉर्म भरे गए थे जिसके बाद बीते रोज 10 जून को नामांकन फॉर्म वापसी के आखिरी दिन था। नामांकन फार्म कई प्रत्याशियों ने वापस लिए। अब जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच पंच के चेहरे पूरी तरीके से सामने आ चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
शिवपुरी जिला पंचायत चुनाव के 25 वार्डों के लिए 310 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। बीते रोज 59 प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म वापस ले लिए। जिला पंचायत चुनाव में 248 चुनावी मैदान में है। जिला पंचायत 25 वार्डों में कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं चुना गया है।
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सिंधिया समर्थकों की भरमार
जिला पंचायत के चर्चित चेहरों की बात करें तो वार्ड क्रमांक 21 से नेहा अमित यादव ने दावेदारी पेश की है नेहा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव की पुत्री हैं महेंद्र सिंह यादव का नाम कट्टर सिंधिया समर्थकों की सूची में गिना जाता है परंतु इस बार में दो अन्य समर्थक प्रदीप यादव व योगेंद्र यादव ने भी अपनी दावेदारी पेश की है यह दोनों भी सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 5 में रामकली चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी पेश की है रामकली चौधरी पूर्व में भी जनपद अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है रामकली चौधरी भी सिंधिया समर्थकों में गिनी जाती हैं इसी वार्ड से दूसरे सिंधिया समर्थक अवधेश बेड़िया ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। वार्ड क्रमांक 24 से यशपाल रावत ने दावेदारी पेश की है इन्हें भी सिंधिया समर्थकों की सूची में गिना जाता है इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 1 से जगदीश धाकड़ जोकि पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के समधी हैं उन्होंने भी अपनी दावेदारी पेश की है यह मंत्री के समधी है। करेरा की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक के बेटे कपिल खटीक ने भी वार्ड क्रमांक 11 से अपना नामांकन दाखिल किया है शकुंतला खटीक भी सिंधिया समर्थक है।
जनपद पंचायत चुनाव
शिवपुरी जिले में शिवपुरी जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी हल्की बाई निर्विरोध चुनी गई है हल्की भाई के प्रतिनिधियों ने आपने अपने नामांकन वापस ले लिए थे जिसके बाद उन्हें विजय घोषित कर दिया गया। वही करेरा जनपद के वार्ड क्रमांक 25 से दावेदारी कर रहे पूजा जाटव पत्नी पुष्पेंद्र जाटव को निर्विरोध चुना गया है पूजा जाटव पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव के बेटे पुष्पेंद्र जाटव की पत्नी है
1. जनपद शिवपुरी
जनपद शिवपुरी में एक शासी नामांकन दाखिल किए गए थे जिनमें दो नामांकन फॉर्म को निरस्त किया गया था और 36 नाम वापस ले लिए गए हैं अब 148 प्रत्याशी मैदान में हैं।
2. जनपद पोहरी
पोहरी जनपद के लिए 152 नामांकन दाखिल किए गए थे जिनमें एक नामांकन को नष्ट किया गया 17 नामांकन फॉर्म को प्रत्याशियों द्वारा वापस लिया गया जिसके बाद अब 134 प्रत्याशी पोहरी जनपद से मैदान में हैं।
3. जनपद नरवर
नरवर जनपद में 132 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे थे जिनमें एक प्रत्याशी का फॉर्म निरस्त हुआ जिसके बाद तेरा प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए जिसके बाद आप 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
जनपद पिछोर
पिछोर जनपद के लिए 200 नामांकन फॉर्म को प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किया गया था जिनमें 3 प्रत्याशियों के फॉर्म को निरस्त किया गया है 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं जिसके बाद आप 183 प्रत्याशी पिछोर जनपद से मैदान में हैं।
जनपद कोलारस
कॉलेज जनपद के लिए 157 नामांकन फॉर्म को दाखिल किया गया था जिनमें छह नामांकन फॉर्म निरस्त हुए तो वहीं 30 नामांकन फॉर्म को प्रत्याशियों के द्वारा वापस ले लिया गया अब 181 प्रत्याशी कॉलेज जनपद से चुनावी मैदान में है।
जनपद बदरवास
बदरवास जनपद में 154 नामांकन फॉर्म को दाखिल किया गया था जिनमें एक फोन को निरस्त किया गया 27 नामांकन फॉर्म प्रत्याशियों द्वारा बात इसलिए गए अब बदरवास जनपद सदस्य के चुनावी मैदान में 126 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जनपद खनियाधाना
खनियाधाना जनपद के लिए 227 नामांकन दाखिल किए गए थे जिनमें 17 नामांकन फॉर्म को वापस प्रत्याशियों के द्वारा लिया गया है अब खनियाधाना जनपद से 210 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
जनपद करेरा
करेरा जनपद के लिए 171 नामांकन दाखिल किए गए थे जिनमें से 18 नामांकन फॉर्म को वापस लिया गया है जिसके बाद अब 153 प्रत्याशी करेरा जनपद के चुनावी मैदान में हैं।
ग्राम पंचायत चुनाव
ग्राम पंचायत के चुनावों के लिए पंच सरपंच की तस्वीर अभी सामने नहीं आ सकी है परंतु पोहरी जनपद की आकुर्सी पंचायत पद पर पंच सरपंच सभी निर्विरोध चुने गए हैं इसके साथ ही पडोरा सड़क, देहरदा सड़क, खेरोना, दीगोध नेतवार आदि कई ऐसी ग्राम पंचायत है जहां निर्विरोध सरपंच बनने की सूचना मिली है हालांकि इसकी अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।






Be First to Comment