Press "Enter" to skip to content

कई वर्षों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत से अब जगमग हुआ करैरा नगर  / Shivpuri News

*नगर वासियों ने जताया सीएमओ धूलिया का आभार*
शिवपुरी। जब से करैरा में सीएमओ के पद पर ताराचंद धूलिया पदस्थ हुए हैं तभी से वह ​विकास कार्यों को करने में लगे हुए है। इसी का नतीजा है कि नपा के तहत आने वाली सड़कें हो या फिर साफ—सफाई की व्यवस्था सभी में पहले से कहीं बेहतर सुधार हुआ है। अब नगर परिषद सीएमओ द्धारा करैरा में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधरवाया जा रहा है। इसी के चलते नगर के मैन रोड पर कई सालों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही करवाया गया। जिससे अब सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ का कहना है कि किसी भी नागरिक को नगर पालिका से कोई भी काम हो तो वह उन्हें बता सकते हैं। उसकी परेशानी जल्द दूर ​की जाएगी साथ ही नगर के विकास में हम क्या कर सकते हैं इसके लिए सुझाव भी आमंत्रित है साथी कहीं पर यदि गंदगी या कचरे कबीर दिखता है तू इसकी भी जानकारी उन्हें दें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!