Press "Enter" to skip to content

लव जिहाद का मामला पहुंचा SP ऑफिस, भोपाल से आया पति, जानिए पूरा मामला / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर एसपी आफिस से आ रही है। यहां एक भोपाल से युवक अपना आवेदन लेकर आया और बताया कि उसकी पत्नी को एक युवक अपने साथ ले गया है। अब उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। मेरे ससुराल वाले भी कुछ नहीं बता रहे हैं उल्टा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भोपाल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो वहां की पुलिस ने बोला कि आप शिवपुरी जाकर एफआईआर करवाओ। यह कहना था पूरनसिंह राजपूत पुत्र हजारीलाल निवासी महामाई का बाग ऐशबाग भोपाल का जो अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास आया था।

पूरन ने बताया कि भोपाल में रहने वाला एच रहमान उर्फ छोटे मियां जो कि कांग्रेस का कार्यकर्ता है और असामाजिक प्रवृत्ति का है तथा कई बार जेल जा चुका है। वह उसकी पत्नी को बहला—फुसलाकर ले गया है। ऐसा वह कई लोगों के साथ कर चुका है। पकडत्रा जाता है तो उसका भाई जो वकील है छुड़वा लेता है। उक्त युवक मेरी पत्नी व दोनों नाबालिग पुत्रियों को अपने कब्जे में रखा हुआ है। जब मैंने अपनी पुत्रियां जीशान से वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। मेरी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है वहीं भोपाल पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जब मैं शिवपुरी आया तो सास व साले ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मामले में कार्रवाई कर मेरी बच्ची व बीबी को वापस दिलवाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!