शिवपुरी। शिवपुरी के बैराड़ थाना अंतर्गत बैराड़ नगर में आज एक नाबालिक युवती की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेज जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने बताया कि उसके 16 वर्षीय बेटी रात के समय घर से लापता हो गई। रात्रि 2:00 जब उसने उठकर देखा तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी जिसके बाद वह रातभर अपनी बेटी को बैराड़ नगर में तलाशता रहा बेटी के घर से लापता होने की शिकायत उसने बैराड़ थाने में भी पहुंचकर दर्ज कराई परंतु बेटी का कुछ पता नहीं लगा।
कुएं में मिला बेटी का शव
पिता ने बताया कि उसके घर के पास में एक कुएं में उसकी बेटी के गिरने की सूचना उसे मिली थी जब मौके पर पहुंचा था तो उसने पाया कि उसकी बेटी कुएं में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जिसकी सूचना उसने तत्काल बैराड़ थाना पुलिस को दी थी बैराड़ थाना पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से नाबालिक युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला।
मुंह पर चोट के निशान दुष्कर्म की आशंका
16 वर्षीय नाबालिग युवती के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी को कुएं से बाहर निकाला गया था तो उसके मुंह पर चोट के निशान थे साथ ही नाबालिक युवती के पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले एक युवक पर भी शक जताया है। बैराड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment