Press "Enter" to skip to content

महिला ने खाई चूहा मारने की दवा, पूछा तो बोली अपनी मर्जी से खाई / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के कमलागंज इलाके से आ रही हैं यहां जाटव मोहल्ला में रहने वाली महिला रीना पत्नी अरविंद जाटव 25 वर्ष ने घर पर ही चूहे मारने की दवा खा ली। दवा खाते ही रीना की हालत बिगड़ने लगी। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। अन्य परिजन घर में मौजूद थे। रीना की बिगड़ी हालत को देखते हुए परिजनों ने उससे पूछा तो बताया कि चूहे मारने की दवा खा ली है। जिस पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए और उसे भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों द्धारा रीना का इलाज करवाया जा रहा है। महिला ने ऐसा कदम क्यों ​उठाया तो उसने किसी भी कारण को बताने से इंकार कर दिया और कहा कि खुद की मर्जी से उसने चूहे मारने की दवा खाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!